Post Page Advertisement [Top]

तू भी है राणा का वंशज | Tu Bhi Hai Rana Ka Vanshaj

तू भी है राणा का वंशज

कब तक बोझ संभाला जाए द्वंद्व कहां तक पाला जाए दूध छीन बच्चों के मुख से क्यों नागों को पाला जाए दोनों ओर लिखा हो भारत सिक्का वही उछाला जाए तू भी है राणा का वंशज फेंक जहां तक भाला जाए इस बिगड़ैल पड़ोसी को तो फिर शीशे में ढाला जाए तेरे मेरे दिल पर ताला राम करें ये ताला जाए वाहिद के घर दीप जले तो मंदिर तलक उजाला जाए कब तक बोझ संभाला जाए युद्ध कहां तक टाला जाए तू भी है राणा का वंशज फेंक जहां तक भाला जाए ये देखें-

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]