Post Page Advertisement [Top]

चन्द्रयान-3 पर कविता

चन्द्रयान-3 पर कविता

बधाई वैज्ञानिकों को, बधाई इसरो को,

बहुत-बहुत बधाई अध्यक्ष सोमनाथ

बधाई पूर्व अध्यक्ष के. सिवन को,

सफलता में उनका भी बड़ा हाथ

सारी टीम हकदार बधाई की,

जिन्होंने एक कर दिए दिन और रात

मात्र 7 अरब खर्चे में, 700 अरब की बनाई बात

दक्षिणी ध्रुव था असंभव समान

प्रयासरत था समूचा जहान

चीन, अमेरिका भी थे परेशान

पर पहुंचा आखिर हिंदुस्तान

सांप सपैरों की मिटी पहचान

पीछे हुए एडविन और आर्मस्ट्रांग

पहले प्रयास की असफलता को

सबक बनाया विफलता को

वैज्ञानिकों ने दिखाया दुगना उत्साह

राजनीति ने आसान बनाई राह

विक्रम ने बखूबी निभाया फर्ज सारा

रोवर प्रज्ञान को चंद्रतल पर उतारा

प्रज्ञान करेगा बाकी काम

मिट्टी में जल देखना है,

देखना है खनिज विज्ञान

बस्ती की संभावनाओं से,

आशान्वित हैं  सारा जहान

संरचना की जानकारी से,

खुलेंगे रहस्य अन्जान

तथ्यों के तुलनात्मक अध्ययन से,

धरती होगी ज्यादा आसान

मील का पत्थर साबित होगा

इसरो का यह महा अभियान

जय विज्ञान, जय प्रज्ञान, जय हिंदुस्तान

चन्द्रयान-3 पर कविता

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]