Top Navigation Menu
Main Navigation Menu
Advertisement
Kavita Dunia Original
Home >
रामधारी सिंह दिनकर
> Krishna Ki Chetavani | रामधारी सिंह दिनकर | Rashmirathi
May 11, 2023
Krishna Ki Chetavani | रामधारी सिंह दिनकर | Rashmirathi
वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम, सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये। ‘दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पाँच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम। हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे! दुर्योधन वह भी दे ना सका, आशीष समाज की ले न सका, उलटे, हरि को बाँधने चला, जो था असाध्य, साधने चला। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान् कुपित होकर बोले- ‘जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है, मुझमें विलीन झंकार सकल, मुझमें लय है संसार सकल। अमरत्व फूलता है मुझमें, संहार झूलता है मुझमें। ‘उदयाचल मेरा दीप्त भाल, भूमंडल वक्षस्थल विशाल, भुज परिधि-बन्ध को घेरे हैं, मैनाक-मेरु पग मेरे हैं। दिपते जो ग्रह नक्षत्र निकर, सब हैं मेरे मुख के अन्दर। ‘दृग हों तो दृश्य अकाण्ड देख, मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख, चर-अचर जीव, जग, क्षर-अक्षर, नश्वर मनुष्य सुरजाति अमर। शत कोटि सूर्य, शत कोटि चन्द्र, शत कोटि सरित, सर, सिन्धु मन्द्र। ‘शत कोटि विष्णु, ब्रह्मा, महेश, शत कोटि जिष्णु, जलपति, धनेश, शत कोटि रुद्र, शत कोटि काल, शत कोटि दण्डधर लोकपाल। जञ्जीर बढ़ाकर साध इन्हें, हाँ-हाँ दुर्योधन! बाँध इन्हें। ये सुने - ‘भूलोक, अतल, पाताल देख, गत और अनागत काल देख, यह देख जगत का आदि-सृजन, यह देख, महाभारत का रण, मृतकों से पटी हुई भू है, पहचान, इसमें कहाँ तू है। ‘अम्बर में कुन्तल-जाल देख, पद के नीचे पाताल देख, मुट्ठी में तीनों काल देख, मेरा स्वरूप विकराल देख। सब जन्म मुझी से पाते हैं, फिर लौट मुझी में आते हैं। ‘जिह्वा से कढ़ती ज्वाल सघन, साँसों में पाता जन्म पवन, पड़ जाती मेरी दृष्टि जिधर, हँसने लगती है सृष्टि उधर! मैं जभी मूँदता हूँ लोचन, छा जाता चारों ओर मरण। ‘बाँधने मुझे तो आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है? यदि मुझे बाँधना चाहे मन, पहले तो बाँध अनन्त गगन। सूने को साध न सकता है, वह मुझे बाँध कब सकता है? ‘हित-वचन नहीं तूने माना, मैत्री का मूल्य न पहचाना, तो ले, मैं भी अब जाता हूँ, अन्तिम संकल्प सुनाता हूँ। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या कि मरण होगा। ‘टकरायेंगे नक्षत्र-निकर, बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर, फण शेषनाग का डोलेगा, विकराल काल मुँह खोलेगा। दुर्योधन! रण ऐसा होगा। फिर कभी नहीं जैसा होगा। ‘भाई पर भाई टूटेंगे, विष-बाण बूँद-से छूटेंगे, वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे, सौभाग्य मनुज के फूटेंगे। आखिर तू भूशायी होगा, हिंसा का पर, दायी होगा। थी सभा सन्न, सब लोग डरे, चुप थे या थे बेहोश पड़े। केवल दो नर ना अघाते थे, धृतराष्ट्र-विदुर सुख पाते थे। कर जोड़ खड़े प्रमुदित, निर्भय, दोनों पुकारते थे ‘जय-जय’! ये भी देखें -
About The Author
Kavita Dunia
Nulla sagittis convallis arcu. Sed sed nunc. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.
Tags:
Hindi Kavita,
रश्मिरथी,
रामधारी सिंह दिनकर
Popular Posts
-
विपत्ति में विरोध में अडिग रहो अटल रहो- विपत्ति में, विरोध में अडिग रहो, अटल रहो, विषम समय के चक्र में भी साहसी प्रबल रहो। तपा है जो जला ...
-
Sach Hai Vipatti Jab Aati Hai | Rashmirathi सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, शूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खो...
-
Holi Poem in Hindi काश ऐसी हो अब की होली सरहद पर चले नहीं अब गोली प्रेम भरी हो सबकी बोली नफरत मिटे, मिटे अबोली हर घर बने शुभ रंगोली न्याय ...
Labels
Kavita Dunia (Original)
(54)
रामधारी सिंह दिनकर
(20)
हरिवंश राय बच्चन
(17)
Hindi Kavita
(11)
देशभक्ति कविता
(10)
अटल बिहारी वाजपेयी
(7)
सविता पाटिल
(7)
मैथिलीशरण गुप्त
(6)
श्री राम कविता
(6)
English Poem
(5)
Motivational Poem
(5)
माँ
(5)
सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
(5)
जीवन पर कविता
(4)
दुष्यन्त कुमार
(4)
होली पर कविता
(4)
महाराणा प्रताप
(3)
योग पर कविता
(3)
रामावतार त्यागी
(3)
सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
(3)
किसान पर कविता
(2)
गोपालदास नीरज
(2)
गोपालप्रसाद व्यास
(2)
तेजाजी महाराज कविता
(2)
दोस्ती
(2)
पर्यावरण कविता
(2)
पाश(अवतार सिंह संधू)
(2)
बदलाव पर कविता
(2)
बादल
(2)
मनोज मुंतशिर
(2)
महादेवी वर्मा
(2)
महिला सशक्तिकरण
(2)
रविन्द्र नाथ टैगोर
(2)
रामदरश मिश्र
(2)
शिव पर कविता
(2)
शिवाजी पर कविता
(2)
सुभद्रा कुमारी चौहान
(2)
सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
(2)
हरिओम पंवार
(2)
Amanda Gorman
(1)
Christmas
(1)
Edgar Allan Poe
(1)
Elizabeth Bishop
(1)
Emily Dickinson
(1)
Forgiveness Poems
(1)
Gratitude Poems
(1)
John Donne
(1)
John Milton
(1)
Mother
(1)
Poem on Magnet
(1)
Poem on Mirror
(1)
Poem on Time
(1)
Rabindranath Tagore
(1)
Rumi
(1)
William Blake
(1)
William Shakespeare
(1)
अखबार पर कविता
(1)
अज्ञेय
(1)
आईना
(1)
आज की दुनिया
(1)
आत्मविश्वास पर कविता
(1)
आभार कविता
(1)
आरएसएस पर कविता
(1)
कारगिल विजय दिवस
(1)
कृष्ण जी कविता
(1)
केदारनाथ अग्रवाल
(1)
कोरोना
(1)
कोरोना पर कविता
(1)
क्षत्रिय
(1)
खुद पर कविता
(1)
गणेश जी कविता
(1)
गर्मी पर कविता
(1)
गांधी जी पर कविता
(1)
गीता ज्ञान
(1)
गुरु पर कविता
(1)
गुरु पूर्णिमा
(1)
घड़ी पर कविता
(1)
चन्द्रयान-3 पर कविता
(1)
चश्मा
(1)
चाय पर कविता
(1)
चुनाव कविता
(1)
जयशंकर प्रसाद
(1)
जीवन का उद्देश्य
(1)
ज्ञान पर कविता
(1)
टीवी पर कविता
(1)
डॉक्टर पर कविता
(1)
तुलसीदास जी कविता
(1)
दशहरा कविता
(1)
दिवाली पर कविता
(1)
धूमिल
(1)
नरेंद्र मोदी
(1)
नरेश सक्सेना
(1)
नव वर्ष
(1)
नवरात्रि कविता
(1)
पत्थर पर कविता
(1)
परिश्रम
(1)
पिता पर कविता
(1)
पितृ पक्ष कविता
(1)
प्लास्टिक प्रदूषण पर कविता
(1)
बचपन
(1)
बाल विवाह
(1)
ब्राह्मण
(1)
मजदूर पर कविता
(1)
मदन मोहन मालवीय कविता
(1)
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
(1)
मनुष्य के तीन प्रकार - कविता
(1)
महाकुंभ पर कविता
(1)
माखनलाल चतुर्वेदी
(1)
मानसून पर कविता
(1)
युवा पर कविता
(1)
रक्षाबंधन कविता
(1)
रश्मिरथी
(1)
राम राज्य पर कविता
(1)
रिटायरमेंट पर कविता
(1)
वक्त पर कविता
(1)
विजय दिवस कविता
(1)
विपक्ष की एकता
(1)
विश्वकर्मा जयंती कविता
(1)
वीर सावरकर
(1)
वृक्षारोपण पर कविता
(1)
वैश्य
(1)
शम्भूनाथ तिवारी
(1)
शिक्षक कविता
(1)
शिक्षा का महत्व
(1)
शिवमंगल सिंह सुमन
(1)
शूद्र पर कविता
(1)
श्याम नारायण पांडेय
(1)
श्रमिक दिवस कविता
(1)
संगीत पर कविता
(1)
संसद भवन
(1)
समाज पर कविता
(1)
समान नागरिक सहिंता
(1)
सरस्वती वंदना
(1)
सर्दी पर कविता
(1)
सी. ए. ए. पर कविता
(1)
सुभाष चंद्र बोस
(1)
सुमित्रानंदन पन्त
(1)
सुशांत सिंह राजपूत
(1)
स्वच्छ भारत अभियान कविता
(1)
स्वामी विवेकानंद कविता
(1)
हिंदी कविताएं
(1)
हिंदी दिवस कविता
(1)
हिंदू नव वर्ष पर कविता
(1)

