November 4, 2020

नरेन्द्र मोदी पर कविता - मोदी जी के लिए अभिनंदन पत्र

नरेन्द्र मोदी पर कविता

नरेन्द्र मोदी पर कविता

स्वतंत्र भारत में जन्मे, प्रथम हमारे प्राइम मिनिस्टर अद्भुत आपकी कार्यशैली, अनुपम आपका नेतृत्व सर साधु महात्माओं सी जीवन शैली, हिमालय तपस्या का दिखता असर कुछ घंटे ही आप सोते हैं, खाना-पीना सिर्फ जरूरत भर गहन आस्था है अध्यात्म में, पीड़ित, शोषित और दरिद्र हीआपका ईश्वर देश को है गर्व आप पर अद्भुत नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन सर बात करें उपलब्धियों की तो, सौ पर भारी एक एक काम सदियों से जो अधूरे थे, उनको दिया पूर्ण अंजाम खुले में शौच से मुक्ति दिलाई, चलाकर स्वच्छ भारत अभियान जनधन में खाते खुलवा कर, निर्धनतम की भी बैंकिंग की आसान भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं सरकार पर, पहली बार दुनिया हैरान 5 सदी पुराने राम जन्मभूमि विवाद का, संभव हुआ सहज समाधान निर्णय दिया कोर्ट ने किंतु, शांति के लिए आभारी है आपकी आवाम कांग्रेस की गलती 370 को, भुगत रहा था हिंदुस्तान कश्मीर अलग देश सा लगता था, हड़पने को आतुर था पाकिस्तान धारा 370 हटा कर भारत को, दिलाया संपूर्ण पूर्णता का सम्मान एक खरोंच तक किसी को नहीं आना, आपकी इच्छा शक्ति का है परिणाम सारे असंभव कार्य हुए संभव, स्वच्छता, राम जन्म भूमि विवाद हो या हो धारा 370 अद्भुत नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन सर आज हमारी स्थिर सरकार है, दुश्मन पर वार है, दुनिया में जय-जय कार है आपके अभूतपूर्व कार्यों ने, दिया यह आधार है, प्रजातंत्र में विश्वास का ही चमत्कार है समृद्ध हे हमारी सांस्कृतिक विरासत, आपके नेतृत्व में और चमकदार है विश्व गुरु थे, हैं, और रहेंगे, विश्वास कुछ और बढ़ गया इस बार है आधुनिक मापदंडों पर भी हम देखें तो, विश्व के पॉलिटिशियन को टि्वटर पर भी आप देते टक्कर अद्भुत नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन सर स्वर्णिम युग है यह स्वतंत्र भारत का, किसी को नहीं शंका-कुशंकायें आपकी कार्यशैली और क्षमता से, बढ़ गई देश की अपेक्षाएं जनसंख्या नियंत्रण हो अगला कदम, जागरूक जनता आपसे चाहे मोदी है तो मुमकिन है, और किसी से नहीं कोई आशाएं चलते रहे आप राह विकास की, जनता कदम से कदम मिलाए चीन, पाकिस्तान परेशान हैं, पहली बार वे मुंह की खाए हम धन्य मानते अपने को, मोदी युग में जीवन पाकर अद्भुत नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन सर ये भी देखें-